अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे की जांच रिपोर्ट में खुलासा

AAIB ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक विमानन मंत्रालय को सौंपी

न्यूज़ केंद्र संवाददाता
अहमदाबाद :अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक विमानन मंत्रालय को सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजन हवा में बंद हो गए थे. जिसके बाद यह बड़ा हादसा हुआ। हालांकि रिपोर्ट आने से पहले इस बात का संदेह जताया जा रहा था। अब रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। गौरतलब है कि 12 जून को एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान संख्या बी-787-8 ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड्स बाद विमान डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार लोगों समेत 260 लोगों की मौत हो गई थी और सिर्फ एक ही व्यक्ति जिंदा बचा था।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अब इस हादसे पर अपनी रिपोर्ट नागरिक विमानन मंत्रालय को सौंप दी है। रिपोर्ट में विमान दुर्घटना के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण बताए गए हैं, इनमें सबसे बड़ा कारण दोनों इंजनों में फ्यूल की सप्लाई बंद होना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के दोनों इंजन फ्यूल कटऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ हो गए। इस कारण विमान के इंजन बंद हो गए। इसके अलावा, कॉकपिट में पायलटों के बीच संवाद के विश्लेषण से यह भी पता चला है कि फ्यूल कटऑफ किसी ने जानबूझकर नहीं किया था।

Latest Comment:

Read (0) Comments

Related Stories