नीलकंठ महादेव बनाम शम्सी जामा मस्जिद मामले की सुनवाई आज

न्यूज़ केंद्र संवाददाता
बदायूं:उत्तर प्रदेश के बदायूं में नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम शम्सी जामा मस्जिद मामले में सुनवाई के लिए 17 जुलाई निर्धारित की गई है पिछली सुनवाई में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता द्वारा अपना पक्ष रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया और सुनवाई रोके जाने की दलील दी गई। वहीं हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ये जिक्र कहीं नहीं है कि मामले में सुनवाई नहीं हो सकती है। आखिरकार कोर्ट ने अब इस प्रकरण में अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी है।

नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम शम्सी जामा मस्जिद का मामला वर्ष 2022 से विचाराधीन है। अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल इसमे वादी है। वहीं मामले में दावा किया गया है कि शम्सी जामा मस्जिद में पहले नीलकंठ महादेव का मंदिर था। बाद में आक्रांताओं ने इसकी आकृति बदलकर मस्जिद बना ली। वहां मौजूद शिवलिंग आज भी शहर के मंदिर दरीबा में देखा जा सकता है।

Latest Comment:

Read (0) Comments

Related Stories