सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान
लोकसभा चुनाव 2024 मे जनता ने बीजेपी को प्रयागराज और अयोध्या का चुनाव हराया

न्यूज़ केंद्र संवाददाता
लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है की इस बार साल 2024 का लोकसभा चुनाव बीजेपी ने अयोध्या और और प्रयागराज मे हारा है लेकिन अब अगली बार बीजेपी मथुरा और गोरखपुर का लोकसभा चुनाव भी हारेगी।दरअसल अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के ग्रह जनपद गोरखपुर मे बन रहे विरासत गलियारे मे व्यापारियों को उचित मुआवजा ना मिलने का मुद्दा उठा रहे थे, इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा की जो विरासत गलियारा बन रहा है। वहां जबरन लोगो से सहमति ली जा रही है जबकी व्यापारियों को मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। अखिलेश ने कहा की अगर गोरख पुर वालो ने अपना मुंह खोल दिया तो वहां विरासत नहीं हिरासत गलियारा बनाना पड़ेगा । अखिलेश ने कहा की एलान किया गया था की गोरख पुर मे मेट्रो चलेगी लेकिन आज तक मेट्रो नहीं चल् पायी।कोरिडोर के नाम पर बीजेपी का लुटतंत्र सक्रिय है और जानता के साथ धोखा किया जा रहा है ।अखिलेश ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सपा के वरिष्ठ नेताओं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और लाल बिहारी यादव जैसे बड़े नेताओं को बीजेपी के लोगो ने बुलडोजर लगाकर रोका और पुलिस ने उनका साथ दिया। इसलिए सरकार को जिलाधिकारी और एसएसपी पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ।
माता प्रसाद ने भी उठाया मुद्दा
विधानसभा मे नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा की अखिलेश यादव ने मुझे और लाल बिहारी यादव को गोरखपुर भेजा था। जिससे मामले की पूरी जानकारी हासिल की जा सके लेकिन बीजेपी विधायक और बीजेपी के लोग बुलडोजर लेकर खड़े थे हमारे गाड़ी तोड़ी। पुलिस ने रास्ता बदलने को कहा । हम लोग व्यापारियों से मिले। उन्होंने नाराजगी जताई।माता प्रसाद पांडे ने कहा की बीजेपी के लोग दूसरी अयोध्या, गोरखपुर को बनाएंगे। पांडे ने कहा की वहां लोगो ने कहा की मुआवजा कम दिया जा रहा है। मेरी गाडी के बोनट पर लोग चढ़े भद्दे नारे लगाए।काला झंडा दिखाया।
संविधान मे शब्द हटाने पर समीक्षा का मुद्दा भी उठाया
अखिलेश यादव ने ये भी कहा की आज जो लोग आरक्षण और भाई चारे के खिलाफ है वही लोग संविधान मे समाजवाद और धर्म निरपेक्ष जैसे शब्दों पर समीक्षा की बात कह रहे है । लेकिन बीजेपी एंटी सेक्यूलर है और नफरत फैला कर वोट लेना चाहती है ।अखिलेश ने कहा की योगी का बुलडोजर अन्याय का प्रतीक बन चुका है।