भीम आर्मी अध्यक्ष चंदशेखर के समर्थकों का चक्का जाम

करछना के इसौटा में हजारो की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मचाया तांडव
पुलिसकर्मियों पर किया हमला, कई पुलिस कर्मी चोटिल

न्यूज़ केंद्र संवाददाता
प्रयागराज । रविवार को करछना थाना क्षेत्र के इसौटा गाँव में भीम आर्मी अध्यक्ष चंदशेखर के समर्थकों ने चक्का जाम कर पुलिस और स्थनीय लोगों पर जमकर हमला कर दिया जिसमें दर्जनों वाहन सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीते 13 अप्रैल को इसौटा में हुई घटना को लेकर भीम आर्मी अध्यक्ष आजाद चंद्रशेखर रावण का पहुँचना था, लेकिन प्रयागराज शहर में ही रोक दिया गया, जिससे हजारों की संख्या में पहुंचे भीम आर्मी के समर्थक इसौटा गांव से भड़ेवरा बाजार हनुमानपुर मोरी के पास चक्का जाम कर दिया ।जब चंद पुलिस वाले उन्हें समझाने के लिए पहुंचे तो भीम आर्मी के समर्थक उग्र हो गए और पुलिस वालों को के ऊपर पथराव करने लगे और उनको खदेड़ लिया इसके बाद उग्र हुए भीम आर्मी के समर्थकों ने पुलिस की कई गाड़ियों को तोड़फोड़ दिया उनकी गाड़ियां पलट दी। वहां कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी मारा वहां भडे़वरा बाजार की आम जनता को भी पत्थर से मारा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं इसके बाद कुछ समय के लिए भड़ेवरा बाजार की आम जनता ने पुलिस के समर्थन में मोर्चा संभाला और भीम आर्मी के समर्थकों को पीछे खदेड़ने का प्रयास करने लगे लेकिन भीम आर्मी की संख्या अधिक होने के कारण वह दोबारा फिर हावी हो गए और उग्र होते हुए आम जनता पुलिस पत्रकारों को भुंडा मोड तक खदेड़ दिया हालत काफी गंभीर बने हुए हैं पुलिस प्रशासन की संख्या बहुत कम है फोर्स अभी तक नहीं पहुंच पाई है इस प्रकार की हुई घटना से क्षेत्रीय जनता और बाजार के लोग डरे सहमे हैं।
देर शाम जब पीएसी और शहर से पुलिस बल को बुलाया गया तब जाकर चक्का जाम खुल पाया।सूचना मिलने तक फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव भी मौके पर पहुँचकर मामले को लेकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Latest Comment:

Read (0) Comments

Related Stories