निमिषा को क्षमा देने से मृतक के भाई ने किया इनकार

कहा- यह गंभीर अपराध है, उसे फांसी हो

न्यूज़ केंद्र सवाददाता
नयी दिल्ली :यमन में भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है। निमिषा की फांसी बुधवार यानी 16 जुलाई को तय थी। इसी बीच फांसी टाले जाने पर मृतक तालाल अब्दो मेहदी के भाई की प्रतिक्रिया सामने आई है। तलाल मेहदी के भाई अब्देलफत्ताह मेहदी ने माफी देने से इनकार कर दिया है। अब्देलफत्ताह का कहना है कि यह एक गंभीर अपराध है और इसके लिए कोई माफी नहीं हो सकती। निमिषा प्रिया को फांसी दी जानी चाहिए।

यमन के शरीया कानून के तहत दोषी को क्षमा करने का अधिकार मृतक के परिवार के पास होता है। हालांकि, परिवार में ही मतभेद उभरने से यह प्रक्रिया जटिल हो गई है। धार्मिक और सरकारी मध्यस्थ इस मुद्दे को हल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।मामले की अगली कड़ी में ब्लड मनी की बातचीत पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। शरिया कानून के तहत ‘ब्लड मनी’ मृतक के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक क्षतिपूर्ति होती है, जिसके बदले में वे दोषी को क्षमा कर सकते हैं।

Latest Comment:

Read (0) Comments

Related Stories