हाई कोर्ट ने फिर मांगी रिपोर्ट, 18 जुलाई को अगली सुनवाई

न्यूज़ केंद्र संवाददाता
देहरादून :उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बारिश के दौरान 12 जनपदों में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को अगस्त माह के बाद कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष डीजीपी और पंचायती राज सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखा. सुनवाई के दौरान डीजीपी ने बताया कि पंचायत चुनाव का पहला चरण 24 जुलाई को प्रस्तावित है, जबकि कांवड़ यात्रा 23 जुलाई को समाप्त हो जाएगी. सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 18 जुलाई को सूचीबद्ध किया है. कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से वास्तविक स्थिति पर और जानकारी मांगी है ताकि अंतिम निर्णय लिया जा सके।

Latest Comment:

Read (0) Comments

Related Stories